कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड 6 एकलव्य नगर के सभासद रामचन्द्र निषाद के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने रेलवे प्रबन्धन द्वारा कराये जाने वाले चहारदीवारी से रास्ता अवरुद्ध होने को लेकर स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोड, उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव,आई ओ डब्लू एम.के.अग्रवाल को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि रेलवे द्वारा उक्त चहारदीवारी का निमार्ण हो जाने से हम वार्ड वासियों का रास्ता अवरुद्ध हो जायेगा। जिसको लेकर वार्डवासियों ने छः फीट रास्ता दिलाने अपील की।
इस मौके पर राम मिलन, मुन्ना साहनी, पिन्टू, सुर्यभान, वकील, नन्दिश्वर, दीपक, हरिहर, नरसिंह आदि लोग रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…