News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: सड़क के लिए सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 27, 2022  |  6:13 PM

721 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सड़क के लिए सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सूबे के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल को सौपते हुए अवगत कराया है कि कप्तानगंज तहसील अंतर्गत ग्रामसभा लालाछपरा टोला इमिलिहां की जनता कच्ची सड़क पर आजादी से लेकर आजतक चलने पर मजबूर है। यदि वास्तव में देखा जाय तो उपरोक्त टोले पर बरसात के मौसम में साईकिल, मोटर साईकिल, कार/जीप से आना जाना काफी मुश्किल के साथ साथ जानलेवा भी होता है। इस सड़क को बनवाने के लिये पीडब्लूडी के अभियन्ता द्वारा 2020 में सर्वे भी कराया गया। पीडब्लूडी अभियन्ता के सर्वे के उपरांत भी आजतक यह सड़क नही बन सका है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

अभी कुछ ही महीनों में बरसात का मौसम आने वाला है और वहाँ की जनता का मुसीबत ज्यों का त्यों बना रहेगा। आगे सिंह ने कहा कि कप्तानगंज–रामकोला मुख्य सड़क से जो लक्ष्मीगंज बाजार के तरफ सड़क जाता है उसमे से नगेसर टोला के बगल से चन्दरपुर होते हुए छोटी नहर का पूल पार करके पूरब की तरफ इमिलिहां पुराना टोला से रेलवे ढाला पार करते हुए इमिलिहां कुशवाहा टोला होते हुए परमहंस राजभर के घर के सामने से होते हुए इमिलिहां प्राईमरी स्कूल, सरकारी अस्पताल के थोडा आगे हारून अंसारी के घर तक तथा प्राईमरी स्कूल के पास पूल से लक्ष्मीगंज इन्टर कॉलेज के पीछे होते हुए भटवलिया जाने वाले सड़क तक जिसकी कुल लम्बाई लगभग पाँच किलोमीटर है। उक्त टोले की जनता और प्राईमरी स्कूल, सरकारी अस्पताल की समस्या को देखते हुए सड़क को पिच कराना अतिआवश्यक है जो जनहित में होगा।

इस दौरान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामप्यारे शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जवाहर प्रसाद, संजय कुशवाहा, बबलू, श्यामसुंदर के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking