News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: कोविड बूस्टर डोज के महाअभियान मे 380 लोगों को लगा बूस्टर डोज का टीका

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 26, 2022  |  7:45 PM

468 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कोविड बूस्टर डोज के महाअभियान मे 380 लोगों को लगा बूस्टर डोज का टीका

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मथौली बाजार में श्री मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग व महाविद्यालय संस्था के संयुक्त प्रयास से कोविड बूस्टर डोज का टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

जिसमें सभी छात्र,छात्राओं, अभिभावकों व स्थानीय लोगों का टीकाकरण किया गया। महा अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सुर्यभान कुशवाहा ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव व बरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मिश्र को बूस्टर डोज लगवाने के बाद अभियान की शुरुआत कराया। बूस्टर डोज देने के लिये महाविद्यालय में तीन स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हुई थीं। जिसमें 130 लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगा। तथा वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली के अन्तर्गत कुल 380 लोगों को बूस्टर डोज लगा।

इस दौरान प्राचार्य डा अरूण कुमार श्रीवास्तव,रमेश यादव,शकील अफगन,प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सुर्यभान कुशवाहा,वैक्सीन इंचार्ज राकेश कुमार मद्धेशिया,आदित्यनाथ सिंह,बीपीएम सुनील कुमार,अल्पना पांडेय,प्रियंका शर्मा,दिप्ती वर्मा,सपना पांडेय,शबनम खातुन,रिंकी, आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking