News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह सम्पन

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 19, 2022  |  7:35 PM

650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह सम्पन

कप्तानगंज/कुशीनगर। ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद के आयोजन से नव युवकों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का निखार के साथ इनका बौद्धिक विकास होता है और यही नवयुवक अपने गांव,प्रदेश तथा देश का नाम को रोशन करते हैं I उक्त बातें कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार पंचायत इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में नेहरु यूवा चेतना केंद्र द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को बतौर मुख्य अथिति के रुप में पुरस्कार वितरण के दौरान तहसीलदार कप्तानगंज नरेंद्र राम ने कही तथा मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत युवाओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलाया।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश साहनी ने नवयुवकों से एक लक्ष्य बना कर खेल को खेलते हुए प्रदेश स्तर तक पहुंचने की बात कहते हुए खिलाडियों के हौसलों को आफजाई किया दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कबड्डी,दौड़ के साथ गोला,छेपड़,सहित बालीबाल का आयोजन हुआ गोला छेपड़ में शेषमणि विजेता रहे तथा दनिश उपविजेता बने।100 मीटर दौड़ में पूजा कन्नौजिया पहला तथा गोमल चौहान दूसरा व पायल प्रजापति ने तीसरा स्थान तथा दो सौ मीटर की दौड़ में दनिश ने पहला स्थान हासिल किया इसी प्रकार वालीबाल का फाईनल मैच बड़हरा नागा और महुई के बीच खेला गया लगातार दो सेटों में बड़हरा नागा की टीम ने महूई की टीम को पराजित कर जहां बिजेता बनी वहीं महुई उपविजेता रही।

प्रतियोगिता की अध्यक्षता लालमोहन व संचालन नेहरु यूवा चेतना के जिला प्रशिक्षक अवधेश गिरी ने कि तथा दिलीप राजभर का निर्णायक की भूमिका सराहनीय रहा की।

इस अवसर पर शिवांश गिरि, गोविंद सिंह,मनीषा त्रिपाठी, सोनू अंसारी,धनंजय यादव गुलशन कुमार, ईश्वरचन्द, राजस्व निरिक्षक श्रीप्रकाश सिंह, लेखपाल विचित्रमणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य पुंडरिक मिश्र आदि उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking