News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवैध रूप से संचालित हास्पिटल सील, मरीज जिला अस्पताल में शिफ्ट! पढ़े पूरी खबर

Farendra Pandey

Reported By:

May 13, 2022  |  9:43 PM

1,880 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध रूप से संचालित हास्पिटल सील, मरीज जिला अस्पताल में शिफ्ट! पढ़े पूरी खबर

कप्तानगंज/कुशीनगर। उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा व स्थानीय कस्बे में संचालित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आयुष्मान हास्पिटल को मौके पर डॉक्टर व कागजात न दिखाए जाने व अनियमितता को देखते हुए सील कर दिया वहीं हास्पिटल में भर्ती 2 मरीजों को जिला अस्पताल पडरौना एंबुलेंस से भेजा गया। वही कप्तानगंज एक डायग्नोसिस सेंटर पर भी जांच की गई तो जहां पर समुचित कागजात न मिलने पर कड़ी हिदायत दी गई। वहीं प्रशासन के इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकम्प मच गया। शुक्रवार को एसडीएम गोपाल शर्मा व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.के.गुप्ता की संयुक्त टीम कप्तानगंज थाने के सामने कप्तानगंज डायग्नोसिस सेंटर की भी जांच की गई जहां पर समुचित कागजात उपलब्ध न कराये पर हिदायत दी गई।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

वही कस्बे के रामकोला रोड पेट्रोल पम्प के बगल में स्थित आयुषमान हॉस्पिटल पर टीम पहुंची हास्पिटल का विधिवत रूप से जांच चला जहाँ पर हॉस्पिटल में अर्नीका यादव पति परमात्मा यादव निवासी गम्भीरपुर का डिलेवरी का आपरेशन हुआ था परमीला पत्नी जय कुमार निवासी अहिरौली खोटही के बच्चेदानी का आपरेशन हुआ था जो भर्ती थी लेकिन आपरेशन करने वाले डाक्टर व देखभाल के लिए प्रशिक्षित नर्स मौके पर नहीं थी। अस्पताल संचालक से कागजात मांगने पर उनके पास मौके पर कोई कागजात नहीं मिला। जिसको दोषी करार मानते हुए तत्काल सील किया गया।

इस बाबत एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और हास्पिटल चलाएगें उनकी खैर नहीं यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। और मानक विहीन पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking