News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: महावीर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ वृक्षारोपण व सम्मान समारोह

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 22, 2022  |  11:14 PM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: महावीर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ वृक्षारोपण व सम्मान समारोह WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय महावीर महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम कप्तानगंज गोपाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारम्भ की।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बुद्धवार को कस्बे में स्थित महावीर महा विद्यालय के प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी शर्मा ने कहा कि एक वृक्ष एक पुत्र के सम्मान होता है इसकी सुरक्षा व संरक्षा हम मानव समाज की जिम्मेदारी है जिससे पर्यावरण संतुलन में प्रमुख योगदान है। वहीं विद्यालय एक मंदिर के समान होता है व छात्र देश के भविष्य है।

वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो.डा.शोभा गोड़ ने कहा कि मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह के आयोजन से बच्चों में उत्शाह व प्रेरणा मिलती है कल के यही कल्यार्णधार है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जे.पी.स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि छात्रों को अपने मूल्यवान समय देते हुए अन्यत्र सामाजिक कार्यों से विरत हो अपने लक्ष्यों कुशीनगर प्रति तत्पर रहना चाहिए शिक्षा एक ऐसा अस्त्र है जिससे मनुष्य सभी उपलब्धियों तक पा सकता है। संचालन मन्तार अली ने किया। इस कार्यक्रम को भाजपा नेता जय प्रकाश उपाध्याय, आनन्द मिश्रा,डा.नीतू सिंह ने भी संबोधित किया।

अन्त में विद्यालय के डा.रामान्नद यादव ने आगन्तुकों का आभार प्रकट करते हुए छात्रो को बधाई एंव शुभकामनाएं दी।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking