कप्तानगंज/कुशीनगर। अवैध रूप से संचालित तीन पैथोलॉजी व एक हॉस्पिटल को एसडीएम गोपाल शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी संचालकों द्वारा कागज न दिखाने पर सील कर दिया कर दिया। मंगलवार को एसडीएम गोपाल शर्मा व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.रीतेश सिंह ने इसाई हास्पिटल के सामने नेशनल पैथालॉजी को सील किया। वहीं पर स्थिति सूर्य पैथोलॉजी व भारत पैथोलॉजी की जांच की
यहां पर पैथालॉजी संचालक अधिकारियों को देखकर मौके फरार हो गये, जिस पर दोनों सेंटरों को सील कर दिया गया। किसान चौक से सुभाष चौक जाने वाली नहर रोड मदर केयर हॉस्पिटल पहुंची जहां सभी कागजात सही मिला, वहीं बगल में मातेश्वरी हॉस्पिटल पर टीम पहुंची यहां हॉस्पिटल मानक विहीन देखते हुए सील कर दिया। इस कार्यवाही से पूरे नगर के पैथोलॉजी व हास्पिटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं एस डी एम गोपाल शर्मा ने कहा कि अवैध तरीके संचालित पैथालॉजी व नर्सिंग होम पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान फर्मासिस्ट शैलेश पाण्डेय, प्रदीप मल्ल, लेखपाल मारकण्डेय गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…