कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के सच्चिदानन्द हास्पिटल के आस-पास उस समय अचानक अफरा तफरी मच गयी जब हास्पिटल के कैम्पस में चर्च के पास स्थिति एक बड़ा जनरेटर चलते चलते अचानक धु-धु करके जलने लगा।
गुरूवार को लगभग एक बजे सचिदानन्द हास्पिटल के कैम्पस में एक बड़ा जनरेटर चल रहा था कि अचानक धू-धू कर जलने लगा जिसको देखकर हास्पिटल व अगल बगल में अफरा तफरी का महौल बन गया। मौके पर हास्पिटल के कर्मचारियों ने घंटों मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। उसी दौरान सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह काबू पा लिया। तब जाकर हास्पिटल सहित अगल बगल के लोगों राहत की सांस ली।
मौके पर चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव का. चंदन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रही।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…