News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 2, 2022  |  4:45 PM

608 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” सम्पन्न

कप्तानगंज/कुशीनगर। शनिवार  को कप्तानगंज तहसील सभागार में “संपूर्ण समाधान दिवस”का आयोजन जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक  धवल जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कुल 101 मामले आये मौके पर राजस्व के 27 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। राजस्व के 53 पुलिस के 12 विकास विभाग से 04,समाज कल्याण 01 व अन्य के 31 मामले आये। सम्बन्धित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

इस मौके पर जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जन शिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक धवल कुमार जायसवाल ने भी कप्तानगंज रामकोला, अहिरौली के एस.एच ओ को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में शासन के मंशा के अनुरूप कार्यकर तथा आम जन में विश्वास जगाये  ताकि आमजन में पुलिस का विश्वास बना रहे।

इस दौरान डी पी आर ओ डा अभय यादव यादव,मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया एसडीएम गोपाल शर्मा तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला,खण्ड शिक्षा अधिकारी आषीश मिश्रा,एच एस ओ अनिल उपाध्याय पंकज गुप्ता, एसआई देवेन्द्र चौबे डा.रितेश कुमार सिंह, ईओ विनय कुमार मिश्रा, मनीषा सिंह, लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता, ओम प्रकाश पाण्डेय उमेश शाही सहित  विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking