News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 21, 2022  |  12:02 AM

570 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित जे.पी. इण्टरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने अध्यापकों के साथ अपने पूर्व छात्र नीरज कुमार द्वारा पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दिये। तथा इस क्षण पर अपने अध्यापकों द्वारा सम्मानित होकर नीरज कुमार भावुक हो गए।प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने बताया की नीरज कुमार ने जेपी इण्टरमीडिएट कालेज के छात्रावास में रहकर कक्षा 1 से 12वीं तक की पढाई की है। स्नातक तथा परास्नातक की शिक्षा इलाहबाद विश्वविद्यालय से पूरी की हैl सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते है पिता किसान एवं माता गृहणी है नीरज कुमार शुरू से ही होनहार और परिश्रमी रहे हैं। हाल ही में जारी हुए परिणाम में नीरज कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त हुआ है। नीरज के पिता रामबन्धन अपने पुत्र की सफलता और  प्राप्त सम्मान से अभिभूत हो  गए।ग्राम सभा बजराटार निवासी नीरज अपने दो भाइयों में बड़े है नीरज ने अपना अगला लक्ष्य I A S होना बताया l 

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

इस अवसर पर  प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद,एडवोकेट जयराज सिंह,विश्वंभर प्रसाद,सगीर अहमद,रणजीत सिंह,चन्दन कुमार गोंड,सुरेंद्र गोंड,धर्मदेव दूबे,अभिषेक सिंह,मुश्ताक,सूर्य प्रताप,मुकेश कुमार,गिरिजेश कुमार,रामदरश शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking