News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: जिले के प्रभारी मंत्री ने ब्लाक सभागार में विभिन्न लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 21, 2021  |  7:33 PM

919 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: जिले के प्रभारी मंत्री ने ब्लाक सभागार में विभिन्न लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कप्तानगंज ब्लाक सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को शासन द्वारा जनता को मिलने वाले जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। वही आंगनबाडी के गोद भराई कार्यक्रम की सराहना की।
प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कप्तानगंज ब्लाक सभागार में दो बजे पहुंचे यहा कृर्षि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसानों को अनुदान प्रमाण पत्र दिया गया, उसके बाद ब्लाक समेत जिले के अधिकारीयों की समीक्षा बैठक ली।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

समीक्षा बैठक में विकास खण्ड से मिलने वाले जन कल्याणकारी योजनाओं का विन्दुवार जानकारी ली और और पात्रों तक ईमानदारी के तहत लाभ पहुंचाने की हिदायत दी। बैठक समाप्त होने के बाद ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह के साथ ब्लाक परिसर में पीपल व आम का पौधा लगाया। बैठक के पूर्व ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह ने अंग वस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया।

उसके उपरांत सीएचसी में पहुंच कोविड टीकाकरण पी आई सीयू केन्द्र के स्थित व दवा के स्टाक के बारे में जानकारी ली व निर्देश दिया।

पुनः विकास खण्ड के ग्राम सभा सुधियानी में लगे चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया। यहाँ आंगनबाडी विभाग द्वारा आयोजित गोदभराई व अन्परासन मे महिलाओं को फल व बच्चो को अनाज खिलाया और इस कार्यक्रम की सराहना की।

अन्त में कप्तानगंज कस्बे के जे.पी.इन्टर कालेज में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर आवश्यक टिप्स दिये।यहाँ बैठक को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, संतराज यादव राम गोपाल गुप्ता प्रदीप पांडेय आनंद मिश्रा घनश्याम गोरखपुरी मदनगोविन्द जय प्रकाश उपाध्याय मनोज सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।

इस दौरान डीएम एस राज लिगंम मुख्य विकास अधिकारी श्री मती अनुज मलिक जिला पंचायत रिज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking