News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में रंगा जे. पी. इण्टर कालेज का प्रांगण

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 8, 2022  |  9:42 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में रंगा जे. पी. इण्टर कालेज का प्रांगण

कप्तानगंज/कुशीनगर।आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अवसर पर नगर में स्थित जेपी इण्टरमीडिएट कालेज का प्रांगण तिरंगा के रंग में रंगा नजर आया। प्रार्थना सभा में जब विद्यालय के छात्र और छात्राएं भारत माता के जयघोष के ध्वनि के साथ जब तिरंगा हाथ में लेकर खड़े हुए तो पूरा दृश्य देश भक्ति से ओत प्रोत हो गया।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वतंत्र भारत के लिए अपने प्राणों की आहूति दे देने वाले महान क्रान्तिकारी पं• रामप्रसाद बिस्मिल की रचना “ऐ मातृ भूमि तेरी जय हो सदा विजय हो” को समूह गान के रूप में प्रस्तुत किया।इसके उपरांत विद्यालय के संगीत अध्यापक रामदरश शर्मा और प्रेम नारायण पाण्डेय ने भी देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति मय बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने विद्यार्थियों को आज़ादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि ध्वज किसी भी देश का गौरव होता है हम सभी देश वासियों का कर्तव्य है कि हम अपने ध्वज का सम्मान और सुरक्षा पूरे तन मन धन के साथ करें।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking