खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री एवं निष्कर्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हनुमानगंज पुलिस ने गुरुवार को कार में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 196 बोतल शराब के साथ बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।
हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, उप निरीक्षक दयाशंकर यादव, कान्स्टेबल विकास यादव, कान्स्टेबल विक्रांत शुक्ला व राम किशुन यादव, आजाद चौहान की पुलिस टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान घेराबंदी करते हुए तलाशी के दौरान 196 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित अभियुक्त राहुल यादव निवासी वार्ड संख्या 5, रूपौली थाना बथनहा जिला सीतामढ़ी (बिहार) को कार सहित गिरफ्तार करते हुए धारा 60, 63 , 72 आबकारी व 318 (4), 319 (2), 338, 336 (3),340 (2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…
कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…