कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगरपालिका परिषद कुशीनगर, व थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत शाहिद भगत सिंह नगर (खेदनी) में विद्युत स्पर्शाघात से एक 38 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी। जबकि उसको बचाने आयी उसकी बेटी पूजा (16) झुलस गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वार्ड निवासिनी विद्यावती देवी पत्नी विकानु विश्वकर्मा भोर में अपने घर के काम काज में व्यस्त थी उसी दौरान घर में नंगे विद्युत तार के चपेट में आ गयी। उसको बचाने पहुंची उसकी बेटी ने शोर मचाया और माँ को बचाने के प्रयास में तार के स्पर्श में आने पर जल गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह लाइन काटा व उसे इलाज के लिए भेजा लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते मे मौत हो गयी। मृतिका का दाह संस्कार कर दिया।वही झूलसी बेटी बदहवास है l
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…