News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: 6.25 करोड़ का ऋण 360 ग्राहकों में बितरित; बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बृहद लोन ऋण का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2022  |  8:55 AM

642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: 6.25 करोड़ का ऋण 360 ग्राहकों में बितरित; बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बृहद लोन ऋण का किया गया आयोजन

कसया/कुशीनगर । अमृत महोत्सव के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बुद्ध स्थली स्थित आईडीयल होटल में ट्रेक्टर, गोल्ड लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग के लिये 15 दिवसीय बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का समापन हो गया l जिसमें 6.25 करोड़  का ऋण 360 ग्राहकों में बितरित किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ऋण वितरण के मुख्य अतिथि जिला क़ृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या ने क़ृषि व रोजगार कि चर्चा करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार कि रोजगार परक योजनाओं कि चर्चा की l गिरीश कुमार सहायक महाप्रबंधक लखनऊ अंचल,सर्वेश कुमार सिन्हा क्षेत्रीय प्रमुख गोरखपुर ने बैंक के माध्यम से चल रही योजनाओं की चर्चा की l

संजय कुमार सिंह उप क्षेत्रीय प्रमुख गोरखपुर ने कहा कि देश की आजादी से पहले व बाद में भी कई लोग ऐसे है जिनके पास खेत नहीं है लोग अधिया पर लेके बोते थे।सरकार द्वारा  हरित क्रांति लायी गयी जिसकी  किसानो व लोगो की  जरूरत थी, जिसके के लिये किसी के पास न जाना पड़े।सरकार की उपलब्धियों जैसे क़ृषि व मुद्रा लोंन है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रो में जाने अनजाने में गलतियां हो रही है। यह भगवान बुद्ध की धरती है जो दुनिया को करुणा, मैत्री व शान्ति का सन्देश देती है l समूह के माध्यम से आप आत्मनिर्भर हो सकते हैं और उसके माध्यम से सब्जी व अन्य उत्पादों को गोरखपुर लखनऊ आदि मंडियों में गांव के युवा बेंच सकते हैं। घरों में गाय पालें। पराग को देने के बजाय अपने उत्पाद समूह के माध्यम से बचें। एक उत्पाद केला है जिसके तने से मशीन द्वारा झोला आदि का निर्माण किया जा सकता है। किसानों की खुशहाली में बैंक सहयोग देगा। मत्स्य के लिए पीएम ने पोर्टल जारी किया है जिसमें सरकार के द्वारा लाभार्थियों को छूट भी दिया जा रहा है ।  हम सब मिलकर काम करेंगे। कुशीनगर में बैंक ऑफ़ बड़ोदा द्वारा बृहद लोन ऋण  का आयोजन होटल आयडल में संपन्न हुआl

कार्यक्रम में आए सभी ग्राहकों को पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण पर उनका स्वागत किया गया तथा ट्रैक्टर लोन लेने वालों को चाभी देकर उनका सम्मान किया।  इस दौरान अवनीश तिवारी, मधुकर, रीना यादव, विकास श्रीवास्तव, मोहित आर्य, वेंकातेश मिश्रा, ओमप्रकाश पाण्डेय, रविंद्र व अन्य मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking