कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शनिवार को तहसील कसया मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील क्षेत्र के दूर दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा आम जन को सर्व सुलभ न्याय दिलाना है इसलिए आने वाले राजस्व, विकास, पुलिस व अन्य मामलों को समय रहते समाधान हो। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी श्री लिंगम ने कहा कि आम जन की समस्याओं से जुड़कर उनके समाधान का प्रयास अधिकारी व कर्मचारी करें तथा लंबित मामलों को भी निपटाने पर ध्यान दिया जाय। इस मौके पर राजस्व के राजस्व के 60, पुलिस के 12 विकास के 00 अन्य 9 कुल 81 मामले आये जिनमें राजस्व के 18 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामले सबंधित विभागों को भेज दिये गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, उपजिलाधिकारी वरुण पाण्डेय, तहसीलदार मान्धाता सिंह के अलावे सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लेखपाल गण व सुरक्षा बल मौजूद रहे।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…
कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक…
कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…