News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भाजपा सरकार ने महिलाओ को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया- संगीता यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 15, 2021  |  8:44 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भाजपा सरकार ने महिलाओ को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया- संगीता यादव

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनता का सहयोग व विश्वास दिलाना ही प्रबुद्ध सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है l समाज का नेतृत्व प्रबुद्ध वर्ग ही करता है lउक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री चौरी चौरा विधायिका संगीता यादव ने बतौर मुख्य अतिथि प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध लोगो के बीच कहीं। उन्होंने विधिज्ञाता (वकालत ) शिक्षा चिकित्सा आदि पर सभी लोगों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि प्रेरणा एप के माध्यम से शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी हुई है जबकि चिकित्सा के क्षेत्र में करोना काल में यदि कोई योद्धा हुआ तो वह चिकित्सक वर्ग रहा है। वकालत पेशा से जुड़े लोगो की बात करते हुए विधायिका ने कहा कि इस वर्ग को बैठकर वकालत करने को मैंने गहराई से लिया है और पहली बार विधायक बनने के तत्काल बाद मैंने अपनी निधि से चेंबर का निर्माण कराया और आज हमारी सरकार चाहे किसी भी वर्ग का हो,उनके विकास के बारे में योजनाओं को उनके द्वार तक पहुंचाने का काम कर रही है l महिलाओ को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भाजपा सरकार ने किया हैl कौशल विकास योजना से स्वरोजगार बड़ा उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवॉस, सुमंगलम योजना इन सभी योजनाओं को लागू करने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व वंदे मातरम पढ़ कर की l स्वागत भाषण मे बोलते हुए विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग जो देश को दिशा व दशा प्रदान करता है वह इस सभागार में जिस विषय पर चर्चा होगी वह आम जनों में मील का पत्थर होगाl

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश राय ,डॉ विजय शंकर सिंह डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ योगेश मद्धेशिया ,डॉ आशुतोष पांडे, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ अरुण कुमार पांडे, डॉक्टर सुभलाल डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर एमएच खान ,अधिवक्ता गण रविंद्र मणि ,ओमप्रकाश पांडे य, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह ,ज्ञान प्रकाश त्रिवेदी ,अरविंद दुबे ,राकेश श्रीवास्तव ,दयानंद दुबे, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन कसया ओंकार नाथ पांडे ,अध्यक्ष व्यापार मंडल की तरफ से अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया ,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुशीनगर श्रीमती चंद्रप्रभा पांडे ,पूर्व अध्यक्ष जगदंबा सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ,एडवोकेट मनोज कुमार पांडे ,अंबरीश चौबे ,अमरचंद जयसवाल ,त्रिलोकी तिवारी, शिक्षक राजेश शुक्ला व भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण व सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेशचंद्र दत्त राय व संचालन अनिल राव ने किया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking