News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बौद्ध भिक्षुओ ने बुद्ध के करुणा, शील, त्याग के सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प लिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2022  |  8:33 PM

569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बौद्ध भिक्षुओ ने बुद्ध के करुणा, शील, त्याग के सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प लिया
  • वर्षावास के तीन माह पूरे होने पर बौद्ध भिक्षुओं  ने की बुद्ध की विशेष पूजा l 

कसया/कुशीनगर। बौद्ध भिक्षुओं ने वर्षावास के समापन अवसर पर तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर  धम्म वंदना के साथ पूजन किया और विश्व शांति की कामना की।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

असाढ़ पूर्णिमा से शुरू हुए वर्षावास के तीन माह पूरे होने पर बौद्ध भिक्षुओं ने मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर में तथागत बुद्ध की विशेष पूजा की और चीवर चढ़ाया, धम्म पाठ किया और बुद्ध के करुणा, शील, त्याग के सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प लिया। इसी क्रम में रॉयल थाई मोनेस्ट्री के तत्वाधन में वाट थाई मन्दिर में भन्ते सों क्रांन के निर्देशन में बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध की धम्म वंदना के साथ विशेष पूजन अर्चन किया। वर्षावास का बौद्ध धर्म में बहुत बड़ा महत्च है। श्रमण संस्कृति का पालन करते हुए बुद्ध ने चौबीस वर्षावास जंगलों में व्यतीत किया था। उपासक आशीष बरुआ, अशोक कुमार बरुआ, मीना बरुआ सहित आदि ने भिक्षुओं को पिंड पात्र, फल, खाद्य आदि दान किया। थाई मॉनेस्ट्री में छः सौ महिला, पुरुषों और बच्चों को भोजन दान दिया गया।

इस अवसर पर भन्ते नरोंग, भन्ते अशोक, भँते पी नंदिका, भन्ते एक, भन्ते सुता,भन्ते दाम, भन्ते दनपति, भन्ते सिलवासा, भन्ते मायी बीक के अलावे अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा, सूरज यादव, विवेक कुमार, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking