कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमती मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज, वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही मदारी पट्टी),कसया, जनपद कुशीनगर के प्रांगण में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार, 16 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रोटरी के अध्यक्ष डॉ. एम एच खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि इस शिविर में सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए दवा, ब्लड शुगर टेस्ट व मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस और दवा के साथ) निःशुल्क रहेगा तथा जांच के उपरांत आवश्यकता होने पर आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर में होगा। शिविर में नेत्र जांच कराने वालों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…