कसया/कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में आज अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रामकोला रोड, पडरौना में किया गया, जिसमें प्रशान्त कुमार – ।। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के निर्देशन में उपस्थित बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के विषय में जागरूक किया गया।
साथ ही उपस्थित बालिकाओं को सर्वाकल कैन्सर के बारे में बताया गया कि सर्वाकल केन्सर होता क्या है? इसकी पहचान व सर्वाकल केन्सर के टीका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं बच्चियों को अनुशान / व्यक्तिगत विकास के संबंध में जानकारी दी गयी l शिविर में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रामकोला रोड, पडरौना की प्रधानाचार्या मंशा देवी, शिक्षिकाएं। लक्ष्मी पाण्डेय, तलअत सुल्ताना, रेनू, कुमकुम प्रजापति, राजेश्वरी सिंह, प्रभात शर्मा, सददाम हुसैन लिपिक, अनिल कुमार परिचारक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर में कार्यरत पी०एल०वी० अमिताब कुमार श्रीवास्तव, मुस्तफा अंसारी आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…