News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज व एक्सीलेंस चिल्ड्रेन एकेडमी मे मनाया गया हिन्दी दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  7:38 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज व एक्सीलेंस चिल्ड्रेन एकेडमी मे मनाया गया हिन्दी दिवस WhatsApp
Responsive image

मल्लूडीह/कसया । तहसील कसया अन्तर्गत धुरिया मार्ग पर स्थित स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज कसया कुशीनगर मे हिन्दी दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक पूजन-अर्चन कर मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिती के जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा व कालेज के कार्यालय अधीक्षक राजन सिंह के नेतृत्व मे हुआ। कार्यक्रम मे सबसे पहले कॉलेज के अध्यक्ष डाक्टर ध्रुव राय व एक्सीलेंस चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक अमर प्रकाश राय ने सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इसके बाद नन्हे-मुन्हे बच्चो के द्वारा सरस्वती वन्दना और छात्राओ द्वारा स्वागत गीत हुआ। इस विद्यालय के प्रबंधक अमर प्रकाश राय ने हिंदी दिवस के बारे मे बहुत ही मार्मिक रूप से बताया, इसी क्रम मे कालेज अध्यक्ष डाक्टर ध्रुव राय ने अनेक दोहो के माध्यम से विस्तार पुर्वक हिंदी दिवस के बारे मे अपनी बात रखी। इसके बाद कार्यालय अधीक्षक /पत्रकार राजन सिंह व अध्यापक अभिषेक पाण्डेय ने हिन्दी दिवस को राष्ट्रीय त्योहार के रूप मे मनाये जाने पर जोर देते हुए जीवन के अनेक पहलुओ पर प्रकाश डाला ।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

इस अवसर पर डाक्टर ध्रुव राय, प्रबंधक अमर प्रकाश राय, अभिषेक पाण्डेय,राजन सिंह, रिसिका यादव, शशिवाला, दिलीप कुमार,अराधना यादव, अंन्जली, पलक शुक्ला,मीनू, प्रिया सिंह, प्रिति सिंह, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, पिन्टू,सन्तोष जमिरुन, देवा,वन्दना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking