News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अपने वार्ड को विकास के मामले में नंबर एक बनाने को संकल्पित हूँ 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2022  |  5:55 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अपने वार्ड को विकास के मामले में नंबर एक बनाने को संकल्पित हूँ  WhatsApp
Responsive image
कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर वार्ड न.13श्री राम जानकी नगर कसया निवासी समाज सेवी नूरऐन उर्फ़ सगीर अली लगातार पाँच वर्षो से वार्ड के लोगो के बीच अपनी छवि बनाने व लोगो की समस्याओ को निराकरण कराने में लगे हुए हैँ l
वार्ड की जन समस्याओ का निराकरण व पात्र लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करतें आ रहे हैँ l नगर के गोला बाजार चौक पर भेंट के दौरान उन्होंने बताया कि मै लगातार पाँच वर्षो से अपने वार्ड वासियो के सुख -दुःख में खड़ा रहता हूँl लोगो की समस्याओ को सुनता हूँ और उसका निराकरण कराने का प्रयास करता रहता हूँ l मेरे द्वारा दर्जनों पात्र लोगो को दौड़ -धूप कर प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस कनेक्शन, बिधवा, वृद्धा पेंशन आदि सरकारी योजनाओं लाभ दिलवाया गया, तथा  इसके अलावा मुहल्लो में सड़क, नाली एवं लाईट आदि समस्याओ का भी सम्बंधित विभाग से प्रयास कर सुविधाएं मुहैया करायी गयी l श्री सगीर ने आगे कहा कि अगर वार्ड की सम्मानित जनता मुझे एक बार सभासद निर्वाचित कर सेवा की मौका दिया तो मै पूरी ईमानदारी से लोगो के विश्वास को कायम रखते हुए वार्ड की हर समस्याओ का समाधान करूँगा, साथ ही वार्ड को पूरी तरह व्यवस्थाओ से सुसज्जित करूँगा l अपने वार्ड को विकास के मामले में नगरपालिका का नंबर एक वार्ड बनाने का संकल्प लिया हूँl वार्ड वासियो को  किसी समस्या को लेकर कहीं भटकना नहीं पड़ेगा, जनहित की हर समस्या का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता होंगी l लोगो का विश्वास कभी टूट ने नहीं दूंगा l

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking