कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा चिरगोड़ा पहुंचे जहां एक कैंसर पीड़ित दलित के घर पहुंचे व उसके परिजनों से इलाज आदि की जानकारी ली और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
गुरुवार को विधायक श्री त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ चिरगोड़ा निवासी कैंसर से पीड़ित मैनेजर पुत्र सुखल के घर पहुँचे। विधायक श्री त्रिपाठी से परिजनों ने मैनेजर के बीमारी के बारे में जानकारी दिया और बताया कि घर की जमा पूंजी लम्बे समय से चल रहे इलाज में खत्म हो गयी। जबकि अब पैसे के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड है लेकिन आयुष्मान कार्ड से उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। श्री त्रिपाठी ने आयुष्मान कार्ड का जाँच करवा कर समुचित इलाज कराने का आश्वासन दिया और परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ दिवेन्दु मणि त्रिपाठी, बाबु चकमा, अनिल तिवारी, दिनेश जायसवाल, अनिल तिवारी, दिप मिश्र, पवन पांडेय, संजय यादव, हैप्पी मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…