कसया/कुशीनगर। मधुरिया रजवाहा में पानी की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान सभा ने तहसीलदार कसया मांन्धाता प्रताप सिंह को पत्रक सौंपा।
सोमवार को राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री सियाशरण पाण्डेय के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे किसानों ने मधुरिया रजवाहा में पानी की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। किसानों ने कहा कि धान की बेहन तैयार हो गयी है। मधुरिया रजवाहा में पानी उपलब्ध न होने से धान की बुआई कठिन हो गयी है। हम आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं कि रजवाहा में पानी उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
जिससे किसान धान की रोपाई किसान कर सकें। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर नहर में पानी नहीं आया तो 25 जून से आंदोलन किया जाएगा।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…