कसया/कुशीनगर। नगर में आगामी डोल मेला को लेकर सुरक्षा सम्बंधित पुख्ता व्यवस्था एवं जारी गाइड लाइन के अनुपालन के क्रम में शनिवार को सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों के साथ थाना परिसर कसया में बैठक आहूत की गयी l
बैठक के दौरान सीओ श्री सिंह ने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डोल मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह सतर्कता बरती जाय, किसी तरह की हुड़दंगई, अराजकता व अफवाहों का माहौल न बने l अराजक तत्वों के खिलाफ सख़्ती से निपटा जाय,हाई स्पीड साउंड व अश्लील गानों पर नजर रखा जाय l हर हाल में डोल मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाय l सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस द्वारा पूरी तरह पैनी नजर रखा जाय l
इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी,एसआई शशांक राय, चंदन मौर्य, विवेक पाण्डेय, अतुल कुमार, संतोष सिंह, कुलदीप मौर्य, रत्नेश मौर्य, संदीप कुमार यादव सहित थाने के समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहें l
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…