News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: प्राथमिक शिक्षा के लिए नींव का पत्थर है निपुण भारत अभियान; शिक्षको के प्रशिक्षण से आएगी कक्षागत गुणवत्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 21, 2022  |  8:46 PM

777 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: प्राथमिक शिक्षा के लिए नींव का पत्थर है निपुण भारत अभियान; शिक्षको के प्रशिक्षण से आएगी कक्षागत गुणवत्ता

कसया/कुशीनगर । नई शिक्षा नीति के प्राविधानों के अनुसार निपुण भारत अभियान प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को एक नया आयाम देगा।जरूरत है कि शिक्षक इस प्रशिक्षण को पूरी तरह धरातल पर उतारने के लिए सतत प्रयास करें।यह बातें बीईओ फाजिलनगर डीएन चन्द ने कही।वह बीआरसी फाजिलनगर पर निपुण भारत अभियान के दसवें चक्र का शुभारंभ कर रहे थे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सोमवार को आरम्भ हुए परिषदीय शिक्षकों के दसवें प्रशिक्षण फेज को सम्बोधित करते हुए बीईओ ने आगे कहा कि तीन वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी में नामांकन करके एल केजी,यूकेजी फिर नर्सरी के बाद परिषदीय विद्यालयों में नामांकन से उनमें अक्षरों और अंकों की पहचान के साथ विद्यालय में ठहराव की दक्षता आ चुकी होगी जिससे वह आगे की कक्षाओं में शीघ्र सीखने की प्रक्रिया में आ जायेगा। एआरपी रवि राय, मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि छोटी कक्षाओं में टीएलएम कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाता है।अतः अध्यापक मेरिया मांटेसरी की शिक्षा पद्धति का अवलोकन करें तथा बच्चों मित्रवत सम्बन्ध विकसित करने का प्रयास करें।प्रशिक्षण को एआरपी शम्भू सिंह,अखिलेश शुक्ला जितेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीईओ के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

इस दौरान सुनील त्रिपाठी रानी पांडेय,मनोज सिंह,सन्तोष प्रसाद,अरुण कुमार राय,संदीप राय,संदीप तिवारी,संगीता प्रसाद,बाबूलाल यादव,गुलाम नवी,प्रियंका सिंह,शालिनी चतुर्वेदी,अमृता तिवारी,राजा राय,रजनी गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking