News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अब बहुरेंगे सोहसाअंत्योष्टि घाट के दिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2022  |  6:31 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अब बहुरेंगे सोहसाअंत्योष्टि घाट के दिन
  • सुविधाओं से महरूम ,वीरान पड़ा है, छोटी गंडक नदी का सोहसा घाट।
  • जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के प्रयास से जगी उम्मीद।

कसया/कुशीनगर l छोटी गंडक नदी स्थित सोहसा अंत्योष्टि घाट पर जरूरी सुविधाओं को लेकर क्षेत्रीय लोग के द्वारा  विगत कई वर्षों से मांग  किया जा रहा था। जिला पंचायत के विगत बैठक में सदस्य प्रतिनिधि ने मामले को सदन में उठाया था । मंगलवार की शाम अपर मुख्य अधिकारी बीएल कुशवाहा सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव आदि ने छोटी गंडक पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया जिसमे अपर मुख्य अधिकारी ने मौके पर रहे कर्ण सिंह मुख्य अभियंता व जेई सुनील सिंह को तत्काल आगणन प्रस्तुत कर  कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया ।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

क्षेत्र के सैकड़ों गांव रामबर बुजुर्ग,टेकुअटार,कठघरहिं, मन्डेराय, अमवा बाजार, धनौजी,भठिहि बुजुर्ग,अहिरौली आदि के लोग सोहसा घाट पर दाह संस्कार के लिए जाते हैं।लेकिन उक्त घाटपर आज तक पानी के लिए हैण्डपम,शौचालय,बैठने की ब्यवस्था की बात तो दूर है शव के संस्कार के लिए भी कोई समुचित ब्यवस्था आज तक नही है।यहाँ तक कि में बरसात के दिनों में रोड खराब हो जाने के वजह से नदी के किनारे लगभग 3सौ  मीटर दूर तक लकड़ियों को अपने कंधे से पहुंचाते हैं।यहां पर आम आवाम के सुविधाएं मुहैया कराने के लिए क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खट खटा चुके हैं।लेकिन कोई कार्य धरातल पर नही दिखा है।विगत माह में  जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव ने जिलापंचायत के सदन में इस मामले को मार्मिक तरीके से उठाया था और जिला पंचायत अध्यक्ष ने उक्त मांग पर अपर मुख्य अधिकारी को  कार्य कराने का निर्देश दिया।

जिसको संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को अपर मुख्य अधिकारी जिलापंचायत कुशीनगर बीएल कुशवाहा,मुख्य अभियंता कर्ण सिंह,व जेई सुनील सिंह के साथ जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव देर शाम सोहसा मठिया घाट पर पहुंचकर अंत्येष्टी से सम्बंधित जरूरी सुविधाओं पर अवलोकन किया तथा मुख्य अधिकारी ने तत्काल आगणन मांगा है।

मौके पर मौजूद लोगों व सदस्य प्रतिनिधि को कार्य शीघ्र शुरू कराने  का भरोसा दिलाया है।इस दौरान राहुल राव,अमित मद्धेशिया,रवि,अजय,अरुण राव,सोनू राव, कुमार,लवकुश मद्धेशिया,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking