कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगर कसया के जाने माने समाज सेवी व भाजपा नेता ओमप्रकाश जयसवाल ने उच्च माध्यमिक विद्यालय इनरहा मे बच्चों को गर्मी से राहत हेतु स्कूल मे बच्चों को 5अदद पंखे वितरण l इस दौरान श्री जयसवाल ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे हम लोग घरों मे कूलर व पंखो के सहारे कामकाज कर लेते है या समय बिता लेते है, पर ये बच्चे सुबह से लेकर शाम तक इस भीषण गर्मी को कैसे झेलते हुए पढ़ाई करतें होंगे बच्चे l स्कूल हो या घर बच्चो को गर्मी से राहत नहीं मिल पाती है इसलिए हमारा एक छोटा प्रयास बस है कि येनन्हे मुन्हे बच्चे भी पंखे के सहारे गर्मी से बचते हुए पढ़ाई करें l हमारा आगे भी प्रयास जारी रहेगा कि ग्रामीण इलाकों मे स्थित स्कूलो मे या पढ़ने वाले बच्चों के घरों आदि व जहाँ पंखे ना हो वहां बच्चों की सुबिधा के लिये पंखे लगवाएंगे और वितरण करेंगे l इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अमित पाण्डेय, अशोक कुमार, अनिल और विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहे l
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…