News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: ओजोन परत पृथ्वी के लिये सुरक्षा कवच है, इसके क्षरण से पृथ्वी पर जन जीवन सम्भव नहीं- रामजी सिंह प्रधानाचार्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2021  |  4:42 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ओजोन परत पृथ्वी के लिये सुरक्षा कवच है, इसके क्षरण से पृथ्वी पर जन जीवन सम्भव नहीं- रामजी सिंह प्रधानाचार्य

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आधुनिक भौतिकता के युग में हम सब जाने अनजाने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और आधुनिक जीवन शैली को इस प्रकार अपना लिये हैं कि पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है,और इससे निकलने वाले हानिकारक तत्व ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रहे। जबकि ओजोन परत हमारे पृथ्वी के लिए सुरक्षा कवच है और इसमें क्षरण से पृथ्वी पर जन जीवन संभव नही रहेगा। अतः हम सभी ओजोन परत के संरक्षण का संकल्प लें और इस दिशा में कार्य करें। उक्त बातें विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कसया में आयोजित पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी सिंह ने कही।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

ओजोन परत और इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि वायुमंडल में उपस्थित ओजोन परत पृथ्वी से लगभग 10 से 50 किमी ऊपर पाई जाती है और सूर्य के प्रत्यक्ष प्रभाव से पृथ्वी वासियों की सुरक्षा का कार्य करती है। जिस तरह छतरी हमें धूप और बारिश से बचाती है उसी प्रकार ओजोन परत भी हमें सूर्य के भीषण ताप और खतरनाक अल्ट्रावॉयलेट या पराबैगनी किरणों से बचाती है। ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों को सोख लेती है और इन्हें छानकर पृथ्वी पर भेजती है। ओजोन परत के अभाव में पृथ्वी पर जीवन की कल्पना सम्भव नही है। परंतु वर्तमान में बढ़ते पर्यावरणीय प्रदूषण से इस परत को नुकसान पहुंच रहा और जन जीवन प्रभावित हो रहा है। अतः हम सभी को ओजोन परत के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए और इस हेतु पर्यावरण को क्षति पहुँचाने वाले कार्यों से बचते हुए इसके बचाव हेतु अधिकाधिक पौधरोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन इन्द्र मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ विवेक द्विवेदी, आचार्य नरसिंह, संदीप, जय सिंह, सुमन, सरोज तिवारी, अमरेश चौबे, शिव अवतार सिंह, अरविंद, अरुण सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking