News Addaa WhatsApp Group

कसया: पुलिस ने साइबर ठगी से बचाने को शहर में चलाया जागरूकता अभियान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 27, 2022  |  7:59 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पुलिस ने साइबर ठगी से बचाने को शहर में चलाया जागरूकता अभियान
  • सावधानी ही बचाव का है सबसे बेहतर जरिया- एसआई विवेक कुमार पांडेय

कसया/कुशीनगर। कसया पुलिस ने बुधवार को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के क्रम में लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया,पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय के कुशल नेतृत्व में कसया पुलिस ने गांधी चौक,पडरौना रोड,देवरिया रोड,तहसील परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से बात कर उन्हें साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया,एसआई विवेक कुमार पांडेय ने लोगो को साइबर अपराध जैसे-सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड,एलर्ट कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड,डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड,बायोमैट्रिक फ्रॉड,यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड,फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी,चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड,सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उनके बचाव के उपाय सुझाए व जागरुकता सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किया।हाइवे चौकी प्रभारी शनि कुमार जावला ने लोगों से अपील किया कि लोग झूठे प्रलोभन से बचें,यदि इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर काल करें।पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आपके मोबाइल पर आए ओटीपी या एटीएम पिन को किसी के साथ शेयर न करें,फर्जी जाब के आफर्स से भी सावधान रहें, असत्यापित लिक पर क्लिक न करें, इंटरनेट मीडिया पर अज्ञात लोगों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाइन साझा करते समय सावधानी बरतें, किसी भी झांसा या प्रलोभन देने वाले हाईपर लिक/ वेबलिक्स/ यूआरएल को न खोलें, क्योंकि ये आपकी निजी व वित्तिय जानकारियों को लीक कर सकते है।थानाध्यक्ष कसया आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए कसया पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया,लोगों की जागरूकता से ही साइबर ठगों को मात दी जा सकती है।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking