सपहा/कुशीनगर। शनिवार को कसया थाना क्षेत्रअंतर्गत ग्रामसभा मैनपुर के टोला खदही के मुसहर बस्ती पहुँचे एसआई विवेक पांडेय व पुलिसकर्मियों ने बच्चो के साथ होली मनाई,होली के दिन गुमसुम बैठे बच्चों को उन्होंने मिठाई,रंग व पिचकारी वितरित किया,मिठाई व पिचकारी पाकर गुमसुम बैठे बच्चे प्रफुल्लित हो उठे।
होली के दिन पुलिसकर्मियों ने ऐसी मानवता की मिसाल पेश की,जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।एसआई विवेक पांडेय का कहना है कि त्योहार भेदभाव मिटाने और खुशियां बांटने के लिए ही होते हैं।होली की सार्थकता तभी है जब सब मिलकर खुशियां मनाएं।इस दौरान एसआई विवेक पांडे,कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, कांस्टेबल राजेश यादव समेत लोग मौजूद रहे।।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…