कसया/कुशीनगर। विश्व शांति मिशन द्वारा आगामी 9 नवम्बर को भगवान बुद्ध स्थली से संत कबीर की तपोस्थली एक संत कबीर नगर तक सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर तैयारी बैठक में यात्रा की रूपरेखा बनाई गई।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) चौराहे पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सामाजिक सद्भाव पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्व को भगवान बुद्ध और कबीर ने विश्व को शांति, सत्य, सदमार्ग दिखाया। आज के वैश्विक परिवेश में बुद्ध, कबीर की शिक्षाओं की से ही कल्याण होना है। सामाजिक न्याय के लिये आयोजित सद्भावना यात्रा से राष्ट्रीय एकता, न्याय और शांति का संदेश पूरे देश मे जाएगा। यात्रा को लेकर भूमि बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़, सुभाष पाठक, जदयू नेता शैलेन्द्र सिंह, राघवेंद्र दुबे ने अपने विचार रखे। इस दौरान जयराम सिंह, अजय सिंह, रामप्रीत सिंह, केदार सिंह, शौकत अंसारी, मन मोहन गोंड़, बलिकरन यादव, प्रदीप सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…
खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…