News Addaa WhatsApp Group

कसया: 123 छात्र/छात्राओं में वितरित किया गया स्मार्ट फोन; यह फोन भविष्य बनाने के लिये दिया जा रहा, इसका सदुपयोग करें – रविन्द्र सिंह 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2022  |  7:46 PM

443 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: 123 छात्र/छात्राओं में वितरित किया गया स्मार्ट फोन; यह फोन भविष्य बनाने के लिये दिया जा रहा, इसका सदुपयोग करें – रविन्द्र सिंह 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के लीलावती देवी महाविद्यालय में गुरूवार को 123 छात्र-छात्राओ  में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। फोन पाने वाले छात्रों में उत्साह देखा गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि यह फोन आपके भविष्य बनाने के लिए दिया जा रहा है। इसका सही सदुपयोग कर अपने कैरियर को सफल बनावें। सरकार कोरोना काल से ही आनलाइन पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रही है। स्मार्ट फोन के माध्यम से आप घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर सकते हैं। प्रबंधक रामाकांत त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के निर्माता है। इसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। यह स्मार्ट फोन छात्रों की शिक्षा में सुगम बनाने में सहायक होगा।

आज की हॉट खबर- IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी...

राजीव मल्ल ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निश्शुल्क स्मार्ट फोन दिए जा रहे हैं। इसका सदुपयोग कर शिक्षा को बेहतर बनावें। बलवंत सिंह, अजीत सिंह, सचिन त्रिपाठी, पीयूष त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार रखे। स्मार्ट फोन पाने वाले में बीए तृतीय वर्ष के 49 व बीएड अंतिम वर्ष के 74 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। आभार प्राचार्य डा. मनोज कुमार ने व्यक्त किया। संचालन मनोहर यादव ने किया। लिपिक गोरखनाथ यादव, मुंसरिम अंसारी, सुबास सिंह, गोरख सिंह, शंभु यादव, दिनेश सिंह, सुधाकर पांडेय, महेंद्र गुप्ता, जावेद आलम, आभा सिंह, अंजू सिंह, पूजा प्रजापति, ज्योति मिश्र, छाया द्विवेदी, आयुषी पांडेय, प्रदीप गुप्ता, सीमा गुप्ता, अर्चना पटेल, रागिनी गुप्ता, निधि रावत, नीलम सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम

कुशीनगर । जिले की तमकुहीराज पुलिस का आज एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा…

तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत
तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत

खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मठिया बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे…

IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल
IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल

कुशीनगर। जिले की कोतवाली हाटा में आईजीआरएस (IGRS) शिकायत निस्तारण को लेकर एक चौंकाने…

हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप
हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद के नगर पालिका हाटा में नेशनल हाईवे पर खुलेआम वाहन चालकों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking