News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: नहरो में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानो ने किया क्रमिक अंशन 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2022  |  8:27 PM

356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नहरो में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानो ने किया क्रमिक अंशन 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत रहसू बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को फसलों की सिचाई को लेकर नहरो में पानी छोड़े जाने के साथ ही इसकी साफ- सफाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय किसान सभा के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू किया गया।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री शियशरण पाण्डेय उर्फ सप्पू ने कहा कि जब तक मधुरिया रजवाहा में हेड से लेकर टेल तक पानी नही पहुचेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही। सरकार कहती हैं कि हम किसानों की आय दुगुनी करगे,लेकिन विफल है। वर्षों से मधुरिया रजवाहा की साफ सफाई नही हुई हैं और नही पानी आया हैं। छोटे मध्यम वर्ग के किसान पम्पिंग सेट से पानी चलाकर का धान की रोपाई कर रहे हैं। जिसके पास अपने संसाधन नही हैं वे किसान खेत मे पानी चलाने की कीमत  200 रूपये घंटे से लेकर 250 रुपये तक दे रहे हैं। भीषड़ गर्मी में किसानों की फसल सुख रही हैं और सिचाईं के लिये नहरो में पानी नही हैं। नहरे कचड़े से भरी पड़ी हुई हैं।रहसू बाजार में  नहरों की पटरियों पर अबैध कब्जा हुआ है।

शियाशरण पाण्डेय कहा कि जब तक हेड से टेक तक पानी नही आयेगा  तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान   बृजबिहारी पाण्डेय,सुखराज प्रसाद,कमाल पाण्डेय,रविन्द्र पाण्डेय,अरविंद सिंह,वीरेंद्र सिंह,धनेश वर्मा,अशोक सिंह,रमेश राय,रामप्रवेश यादव,राघवेंद्र राव,शेषनाथ सिंह,बाबूलाल गुप्ता, योगेंद्र गोंड़ सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। सिचाईं विभाग के जेई अमरेंद्र बरनवाल का कहना है जो लोग रहसू बाजार में नहरो की पटरियो पर अवैध  रूप से कब्जा जमाकर दुकान लगाये हैं उनको चिन्हित कर लिया गया हैं। उनके उपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। नहर की सफाई का काम शुरू हो गया हैं। चार से पांच दिन के पानी आ जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking