कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कोविड टीकाकरण अभियान में कही कोई छूट न जाये इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जगह जगह कैम्प लगाकर टीकाकरण अभियान को और भी आगे बढ़ाया जा रहा है उक्त बाते विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कोविड टीकाकरण कैम्प का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहीं l टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को समाज सेवी तथा युवा व्यापार मंडल राजन जायसवाल के निरंतर प्रयास के बाद कसया शिव मंदिर के प्रांगण में श्री महानिर्वाण संस्कृत उच्चतर विद्यालय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ए एन एम सहायिका दीप माला , चित्रा दुबे तथा अनामिका दुबे के द्वारा कोरोना का टीकाकरण किया गया , जिसमें लगभग 200 लोगो का रजिस्ट्रेशन तथा टीकाकारण किया गया । मौके पर सुरेंद्र पांडेय , लक्ष्मीकांत मिश्र , नितिन तिवारी, राकेश पांडेय , उमेश चंद्र , कुश मद्धेशिया , अमिय गुप्ता , प्रमोद , पिंटू , संभु , शाकिर , गोलू , अनिल आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित माधोपुर कट के पास…
आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…