कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के बुद्ध स्थली स्थित आवास पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री मणि ने कहा कि आज का भारत निडर व निर्भीक है और निर्णायक है।
क्योकि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में सरकार सभी भारतीयों के पुरुषार्थ एवं उसके विश्वास के साथ आगे बढ रही है। माननीय योगी जी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सरकार की प्राथमिकता रही है। विभिन्न विकास योजना उसके उदाहरण हैं। आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए मण्डल प्रभारी कसया देहात प्रमोद पाण्डेय कहा कि भाजपा देश की सबसे बडी सदस्य संख्या वाली पार्टी है। हमें भाजपा का सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। नगर मण्डल के प्रभारी जयपकाश शाही ने बूथ सत्यापन की समीक्षा करते हुए कहा कि 11 सितम्बर को कल बूथ विजय अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसपर हर जगह कार्यक्रम होना है। 11 सितम्बर को बूथ विजय अभियान, 15 सितम्बर को प्रबुद्ध सम्मेलन व 25 सितम्बर को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन की जिम्मेदारी बांटी गयी। संचालन जिलामंत्री बलराम यादव ने किया। इस दौरान भाजपा महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय, मंत्री रूपम सिंह, विधानसभा विस्तारक रवि प्रकाश, प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, कसया देहात मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, कसया मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, महामन्त्री शम्भू गुप्ता, सतीश शर्मा, पूर्व जिलापंचायत सदस्य पुण्यप्रकाश तिवारी, गुड्डू गुप्ता, वीरेंद्र मिश्रा सहित शक्ति केंद्र संयोजक प्रभरी गण एवं बूथ अध्यक्ष गण मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…