News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत उपजिलाधिकारी ने दुकानों पर की छापेमारी; वसूला गया 70 हजार रूपये का जुर्माना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 23, 2022  |  7:20 AM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत उपजिलाधिकारी ने दुकानों पर की छापेमारी; वसूला गया 70 हजार रूपये का जुर्माना
  • छापेमारी में मिला 22.50किलो प्लास्टिक, किया गया जब्त, वसूली गयी 70 हजार रूपये की जुर्माना धनराशि

कसया/कुशीनगर । उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद कुशीनगर अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत नगर स्थित दुकानों में छापेमारी कर लगभग 22.50किलो प्लास्टिक व डिस्पोजल बरामद कर जब्त कर लिया गया l दुकानों से बरामद प्लास्टिक जब्त करने के बाद प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने व रखने के लिये दण्ड लगाकर  लगभग 70हजार रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली  गयी l मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता व नगरपालिका कर्मियों ने नगर के दुकानों में छापेमारी किया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

छापेमारी के दौरान पांच दुकानों से लगभग 22.50किलो प्लास्टिक व डिस्पोजल आदि बरामद किया गया l दुकानों से  बरामद प्लास्टिक  पर वजन के हिसाब से उनपर चार्ज लगाते हुए लगभग 70हजार रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली गयी l छापे मारी के दौरान दो दुकानों से सबसे ज्यादा प्लास्टिक बरामद  होने पर एक पर 40हजार व दूसरे पर 25 हजार रूपये जुर्मा ने की वसूली की गयी l इस दौरान उपजिलाधिकारी ने दुकानदारों को शख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसके बाद अगर किसी दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला तो शख्त कार्यवाही की जाएगी l इस मौके पर पालिका कर्मचारी श्रवण तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking