कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव चिरगोडा धूसी के हरिजन बस्ती में सोमवार को बियतनामी नागरिको द्वारा लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए अपने निजी खर्च से नल लगाया गया व मय चबूतरे सहित बस्ती के लोगों ने नल लगने से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को पानी के लिए दूसरे जगह जाना पड़ता था अब हम सभी लोग आसानी से नल से पानी पा सकेंगे l
वियतनामी दल के दाता सदस्य थिच दुर्क नगहि, कुंग चूर तंग,नीवा वीयतनाम, कीन्ह तांग ने कुशीनगर के अपने सहयोगी मनोज प्रजापति के देख रेख में गांव में बसे उन बस्ती में नल लगाया जा रहा है जहां यह सुविधा से युक्त नहीं है इसके लिए क्षेत्र के उन बस्ती को चिन्हित कर नल लगवाने का कार्य किया जा रहा है इस दल के द्वारा सौ नल लगाने का काम किया जा रहा है प्रजापति ने बताया कि अभी तक दस नल लगाया जा चुका है और जगहों को चिन्हित कर लगाने का काम किया जा रहा हैl इस दौरान मजहर अली,सजय,प्रभु ,कृष्ण,मोहन गुप्त, आलोक कुमार, सत्यम,अनुष्का,ऋदि श्रदि,लखन, संजीत, किशोर निषादआदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…