News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कुश्ती एक प्राचीन विधा- संजय निषाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2022  |  5:23 PM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कुश्ती एक प्राचीन विधा- संजय निषाद

साखोपार/कसया।कसया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पिपरा तिवारी में पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ला के स्मृति में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व पडरौना विधायक मंटू जयसवाल तथा हाटा विधायक मोहन वर्मा ने फीता काटकर व पहलवानों से हाथ मिला कर किया। इस दंगल मेले में बिहार,राजस्थान,बंगाल, दिल्ली,उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पहलवानों ने भाग लिया ।कार्यक्रम संयोजक वरिष्ट भाजपा नेता संजय शुक्ला ने अतिथियों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की धरोहर है ,लेकिन कुछ पहलवान पश्चिमी खेलों की तरह इसमें भी फिक्सिंग कर कुश्ती लड़ रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है।कुश्ती कला देश की शान है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को आयोजक मंडल ने गदा भेट की उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि कुश्ती देश की प्राचीन विधा है कुश्ती से सारे अंग का कसरत होता है।इस प्रकार के आयोजन को बढ़ावा देना चाहिए। आयोजक मण्डल को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ कि कुश्ती का सफल आयोजन किया।साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुचने की अपील की।इनके अलावा सांसद देवरिया डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी,एमएलसी रतनपाल सिंह,पूर्व विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी,कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्रा,जिलाउपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,क्षेत्रिय संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ मार्कण्डेय शाही, राकेश जायसवाल, चंद्र प्रकाश चमन,शैलेंद्र सिंह आदि लोगों ने महिला पहलवा संगीता गोरखपुर व कविता बनारस सहित लगभग दो दर्जन पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती कराई।महिला पहलवान संगीता विजयी रही।निर्णायक की भूमिका में रुदल यादव व गुड्डू पहलवान रहे।सांसद व विधायक ने बजरंगी पहलवान,अयोध्या व शैतान सिंह पहलवान राजस्थान का हाथ मिलवाया जिसमें बजरंगी पहलवान अयोध्या ने शैतान सिंह को बहुत ही रोमांचक ढंग से आसमान दिखा दिया।

इस अवसर पर राजाराम पांडेय,महेंद्र तिवारी,दीपक पांडेय,निखिल उपाध्याय,सुमित त्रिपाठी,राधेश्याम पांडेय,रामाधार कुशवाहा,सुनील शुक्ला,गोल्डन शुक्ला,चौथी कुशवाहा आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking