सपहा/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय पटेलनगर पिपरा में बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ कर सामान चुरा ले गए।चार दिनों के अंदर थाना क्षेत्र के हल्का नं0 1 में चोरी की पांचवी घटना है। आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...
जानकारी के अनुसार कसया थाने को दिए तहरीर में पटेलनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया है कि गुरुवार की रात में चोरों ने विद्यालय के एक कमरा एवं प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़ कर दो सिलिंग फैन,सिलेंडर,टीएलएम एवं खेलकूद सामग्री,ब्लू टूथ,एमडीएम बनाने वाला भगौना,थाली,गिलास एवं घंटी सहित विद्यालय में रखा पंजिका चुरा ले गए। इसकी जानकारी सुबह गांव के लोगों ने फोन से दी,प्रधानाध्यापक की सूचना पर 112 नं0 की पुलिस ने घटनास्थल का मुवाइना किया।थाना क्षेत्र के हल्का नं0 एक में विद्यालयों में चोरी करने वालों का एक गिरोह सक्रिय है,चार दिनों में ही पांच स्कूलों में चोरी की घटना हो चुकी है। बीते 15 अगस्त की रात में भी मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय दीनापट्टी एवं भूदेवपुर प्रा0वि0 में ताला तोड़ कर चोरी की गई थी।17 अगस्त की रात में प्राथमिक विद्यालय सुखारी टोला एवं मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय रजवावर में भी ताला तोड़ कर चोरी की गई।लगातार हो रही विद्यालयों में चोरी से परिषदीय स्कूलों के शिक्षक दहशत में हैं,शिक्षकों ने चोरी का शीघ्र पर्दाफाश किये जाने की मांग की है।
हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क…
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…
सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…