सपहा/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय पटेलनगर पिपरा में बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ कर सामान चुरा ले गए।चार दिनों के अंदर थाना क्षेत्र के हल्का नं0 1 में चोरी की पांचवी घटना है। आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...
जानकारी के अनुसार कसया थाने को दिए तहरीर में पटेलनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया है कि गुरुवार की रात में चोरों ने विद्यालय के एक कमरा एवं प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़ कर दो सिलिंग फैन,सिलेंडर,टीएलएम एवं खेलकूद सामग्री,ब्लू टूथ,एमडीएम बनाने वाला भगौना,थाली,गिलास एवं घंटी सहित विद्यालय में रखा पंजिका चुरा ले गए। इसकी जानकारी सुबह गांव के लोगों ने फोन से दी,प्रधानाध्यापक की सूचना पर 112 नं0 की पुलिस ने घटनास्थल का मुवाइना किया।थाना क्षेत्र के हल्का नं0 एक में विद्यालयों में चोरी करने वालों का एक गिरोह सक्रिय है,चार दिनों में ही पांच स्कूलों में चोरी की घटना हो चुकी है। बीते 15 अगस्त की रात में भी मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय दीनापट्टी एवं भूदेवपुर प्रा0वि0 में ताला तोड़ कर चोरी की गई थी।17 अगस्त की रात में प्राथमिक विद्यालय सुखारी टोला एवं मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय रजवावर में भी ताला तोड़ कर चोरी की गई।लगातार हो रही विद्यालयों में चोरी से परिषदीय स्कूलों के शिक्षक दहशत में हैं,शिक्षकों ने चोरी का शीघ्र पर्दाफाश किये जाने की मांग की है।
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…