कसया/कुशीनगर। अपर डायरेक्टर चिकित्सा विभाग गोरखपुर मण्डल डा. बी.पी. सिंह ने बुधवार को कसया सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र का औचक निरिक्षण किया l डायरेक्टर श्री सिंह ने निरिक्षण के दौरान सबसे पहले कोल्ड चैन, कोविड टीकाकरण व डिलेवरी वार्ड का निरिक्षण करतें हुए इमरजेंसी वार्ड,ओपीडी वार्ड, ओटी सहित सभी वार्डो का निरिक्षण किया तथा पैथालॉजी मे जाँच करते कर्मचारियों से पूछ -ताछ किया l डायरेक्टर ने आरबीएसके कक्ष का निरिक्षण करतें हुए कक्ष मे तैनात डॉ. एस.के. सिंह से कालाजार के लक्षण और उससे निदान के बारे मे पूछा तथा क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान लेप्रोसी (कुष्ठ )रोगी मिलते हैं कि नहीं?
इसके साथ ही आरबीएसके टीम व आर आरटी टीम से कोविड -19पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क मे रहने वाले टेस्टिंग टीम व दवा, किट मरीज के इलाज के बारे मे जानकारी हासिल किया तथा स्वास्थ्य केंद्र मे साफ -सफाई पर ध्यान देने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया l बाकी सभी निरिक्षण के दौरान संतोष जनक रहा l
इस दौरान केंद्र अधीक्षक डॉ. नीलकमल,डॉ. आशुतोष पाण्डेय,डॉ. मकसूदन शर्मा, डॉ. जलज गुप्ता,डॉ. निधि मल्ल कर्मचारी आकाश, संतोष गौंड,विरेन्द शर्मा, मीरा दूबे, अमजद अली, विमलेश दूबे,राजन, सौरभ,राकेश पाण्डेय, सचिदानंद तिवारी आदि सभी कर्मचारी उपस्थित रहे l
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…