News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 26, 2022  |  8:14 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

कसया/कुशीनगर l तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भठही बाबू स्थित जूनियर हाईस्कूल से नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे अभियान क तहत बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया l

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू ने कहा कि मतदान सिर्फ हमारा अधिकार नही है अपितु हमारा कर्तव्य और शक्ति भी है। इसलिए हम सभी को अपना कर्तव्य निभाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु अधिकाधिक संख्या में बढ़ चढ़ कर मतदान करना है और अपनी शक्ति भी दिखानी है। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवीण राव ने कहा कि हम सब निडर होकर, सोच समझकर मतदान अवश्य करें।रैली मे आगामी 3 मार्च को बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की गई। बच्चों ने रैली में लोकतंत्र मजबूत करेंगे, बढ़ चढ़ के मतदान करेंगे, पहले मत दान फिर जलपान, चलो चले जलपान करें इत्यादि नारे लगाये l कार्यक्रम का संचालन ग्रामवासी अजय कुमार व आभार संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया।

रैली में तेज प्रताप सिंह, राजू कुमार, कोटेदार बृजेश गोंड़, रमावती, देवानंद, अभिषेक श्रीवास्तव, असरफी गुप्ता, हरिओम प्रसाद, रवि प्रकाश गुप्ता, महेंद्र मद्देशिया, सुजात अली, हर्षित मिश्र, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र सहित ग्रामसभा के प्राथमिक व जूनियर हाइस्कूल के बच्चे, शिक्षक व स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking