News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : दो राशि प्रतिबंधित गो बंश बरामद, एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2025  |  7:33 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : दो राशि प्रतिबंधित गो बंश बरामद, एक गिरफ्तार

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते माल वाहक पिकप से तस्करी कर ले जाई जा रही दो राशि प्रतिबंधित पशुओं को कसया पुलिस तस्करों से मुक्त कराते हुए एक पशु तस्कर को दबोचा है, जो सीमावर्ती जनपद देवरिया का निवासी है, जो प्रतिबंधित पशुओं को हाईवे के रास्ते बिहार वाया बंगाल ले जाने के जुगत में था।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जानकारी रहे कि एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा जिले में गो वंशो के तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे शुक्रवार को थाना कसया प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी,चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव शुक्ल,उप निरीक्षक संतोष उपाध्याय,उप निरीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी,हेड कांस्टेबल साहिल यादव,आरक्षी राहुल पांडेय,आरक्षी अजय कुमार,आरक्षी शिवविलास मिश्र की टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से एक माल वाहक पिकप से तस्करी कर ले जायी जा रही दो राशि गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।

मालूम रहे कि स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 460/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है ।

बोली पुलिस!!


इस संवाददाता को चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव कुमार शुक्ल ने बताया कि ड्राईवर ने अपना नाम अमन यादव पुत्र हरेन्द्र यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी भिसवां थाना तरकुलवा जनपद देवरिया बताया तथा यह भी बताया कि गाड़ी पर गोवंशीय गाय लदी हैं जिन्हें वध हेतु बिहार के लिए ले जा रहा हूँ तथा यह भी बताया कि दिन में कई बार गोवंशीय पशुओ को ले जाते है। क्योकि अगर एक साथ कंटेनर या ट्रक में ले जायेगें तो पुलिस वाले पकड़ लेगे इसलिए हम लोग छोटी छोटी गाडियो से गोवंशीय पशुओ को विहार ले जाकर वध कर ऊचे दामो में बेच देते है। अच्छी रकम मिल जाती है जिस हम लोग आपस में मिल बांट लेते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking