News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: अपराध पर अंकुश व पीड़ितो को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता- आशुतोष कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 21, 2022  |  5:09 PM

923 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: अपराध पर अंकुश व पीड़ितो को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता- आशुतोष कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष
  • नवागत थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने संभाला कसया थाने का कार्यभार

कसया/कुशीनगर। स्थानांतरण के बाद नवागत प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार तिवारी ने बुधवार को कसया थाना का कार्यभार ग्रहण कर लिया,थानाध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर एक दूसरे का परिचय जाना व क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली,नवागत थानाध्यक्ष कसया आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित को समय पर उचित न्याय दिलाने और गरीब असहाय फरियादियों की पारर्दर्शिता पूर्वक फरियाद सुनकर उनको समय पर निष्पक्ष न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

उन्होंने बताया कि संपूर्ण थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने व शांति व्यवस्था के सफल प्रयास किया जाएगा साथ ही थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है,कहा कि सुशासन और अपराध मुक्त समाज की स्थापना की पूरी कोशिश की जाएगी और पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा,पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय बरकरार रखते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी व अपराधियों की धरपकड़ कर अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ पीड़ितों को समय पर इंसाफ देना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी,किसी भी पीड़ित को इंसाफ के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा,थाना प्रभारी का पदभार संभालने के बाद पुलिस थाना में सवांदाता से बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष कसया आशुतोष तिवारी ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल कायम किया जाएगा।अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस की रात की गश्त को पहले से और अधिक तेज की जाएगी।उन्होंने कहा पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए है,निर्दोषों को तंग नहीं किया जाएगा व दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा नहीं जाएगा साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना व अपराध पर नियंत्रण तथा जनता की समस्याओं का समाधान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्होंने अपने थाना क्षेत्र के नागरिकों से हर संभव पुलिस को सहयोग करने के साथ ही अफवाहों से दूर रहने का अपील किया,यह बातें नवागत प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार तिवारी ने कार्यभार ग्रहण के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

बता दें कि प्रभारी साइबर सेल के पद पर तैनात आशुतोष तिवारी को बीते रविवार देर शाम को नेबुआ नौरंगिया का प्रभार मिला था फिर पुनः बुधवार को उनका स्थानांतरण कसया थाना पर कर दिया गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking