कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली नदी पर बना कोटवा बावन मोर्चा पुल के एप्रोच पर बड़े बड़े गड्ढे बन जाने से आने जाने वाले वाहनों को आवागमन में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, तों वही ये गड्ढे मौत को दावत दे रहे है l
जनपद कुशीनगर और देवरिया को जोड़ने वाला चकदेइया – बावन मोर्चा पुल से होकर लोग दोनों जनपदों के दूर दराज के स्थानों पर आते जाते हैं। इस पुल के पूरब की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बने एप्रोच में दोनों ओर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात होने से उनका आकर बढ़ता जा रहा है। रविवार को पुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुल का निरीक्षण किया और प्रदर्शन करते हुए एप्रोच को गड्ढा मुक्त करने की मांग अधिकारियों से की। ग्रामीणों का आरोप था कि हर साल पुल का अप्रोच टुट जाता है। जिससे आने जने वाले वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का भय बना रहता है। रात्रि में इसकी और भी आशंका बनी रहती है।
इस दौरान रमेश सिंह, प्रेम शंकर सिंह, ग्राम प्रधान संजीव सिंह, बृहस्पति सिंह, जोगिंदर निषाद, गडडू सिंह, शिवशंकर सिंह, रामनक्षत्र निषाद, कुनाल सिंह, अभीनव सिंह, केशू साहनी, रामप्यारे प्रसाद सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…