News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: थानाध्यक्ष ने ताजियादारो के साथ की बैठक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 30, 2022  |  7:10 PM

603 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: थानाध्यक्ष ने ताजियादारो के साथ की बैठक
  • परंपरागत स्थान पर ही रखी जाएगी ताजिया,पूर्व के रास्तों से ही गुजरेगा जुलूस- डॉ आशुतोष कुमार तिवारी

कसया/कुशीनगर। शनिवार को कसया थाना परिसर में थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर एक बैठक आयोजित हुई,आगामी मोहर्रम/ताजिया जुलूस के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई,इस दौरान शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।इसमें ताजियादारो व अखाड़ेदारो और कमेटी के लोगो ने भाग लिया,बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई व नई परंपरा न अपनाने की चेतावनी दी गई और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की बात कही गई।थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने ताजिएदारों से कहा कि वह परंपरागत स्थानों पर ही ताजिए रखें,साथ ही जुलूस भी उसी रास्ते से ले जाएं जिस रास्ते से पूर्व से ही ले जाया जाता है,कोई नया रुट नही बनेगा,जुलूस में किसी तरह के शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा,मार्ग व ताजिए की उचाई परंपरागत ही रहेगी,जुलूस में ताजिया की लंबाई छह फिट निर्धारित की गई है।मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक व मिलजुलकर मनाए,मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने वाले लोग लाठी,डंडा,तलवार और भाला का उपयोग नहीं करेंगे,डीजे बजाने व शस्त्र लेकर करतब दिखाना पूरी तरह प्रतिबंधित है,किसी जुलूस के लिए कोई नया रुट नही बनेगा,ताजिए की ऊँचाई ज्यादा ना रखे,अगर कोई इसका प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।नई परंपरा किसी भी दशा में कायम नही होगी,त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है,कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नही जाएंगे, आप सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है कहा कि गांवों व कस्बों में अमन एवं शांति कायम रखें,त्योहार में खलल व अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें,पुलिस तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी,किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें साथ ही यदि आपके आस पास भी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दे या फिर अराजकता फैलाता हुआ दिखायी दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इस दौरान थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी,एसआई विवेक कुमार पांडेय,एसआई अनिल कुमार शर्मा,कुशीनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय राय,एसआई शनि जावला,सजय सिंह,कॉन्स्टेबल सन्तोष,कॉन्स्टेबल जॉनसन,कमलेश,शेरबहादुर समेत लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking