News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया पुलिस ने किया पशु तस्कर गैंग के सात सदस्यों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही ,पढ़िए यह है कौन ?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 19, 2025  |  9:19 PM

245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया पुलिस ने किया पशु तस्कर गैंग के सात सदस्यों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही ,पढ़िए यह है कौन ? WhatsApp
Responsive image

कसया पुलिस ने किया पशु तस्कर गैंग के सात सदस्यों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही ,पढ़िए यह है कौन ?

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

कुशीनगर । कसया पुलिस ने ऐसे सात पशु तस्कर गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किया है ,जो अपने सगे संबंधियों को भौतिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबंधित गो बंश की तस्करी किया करते थे।

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को पशु तस्कर गैंग से संबंधित अभियुक्तगण सत्येन्द्र यादव पुत्र चन्द्रभूषण यादव निवासी छहूँ थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, पंकज कुमार शुक्ला पुत्र सुमन शुक्ला, साकिन धेबवा थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार, हामिद अली पुत्र समसुल हक निवासी गणेश डुम्मर तकिया थाना फुलवरिया गोपालगंज बिहार, अंशु यादव पुत्री मुनेसर यादव निवासी बदुराव थाना चौराखास जनपद कुशीनगर, संतोष यादव पुत्र चन्द्रभूषण यादव निवास छहूँ थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, महेश कुमार पुत्र साहब सरन निवासी कतरौली थाना रौनाही जनपद अयोध्या, चन्दन यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी पटलोहिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के विरुद्ध थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की हैं।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने-अपने परिवार एवं सगे संबंधियों गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं गाय, साड, बैल की तस्करी करते है और उत्तर प्रदेश से बिहार व बंगाल ले जाकर अवैध धन अर्जित कर जिविका चलाते है।

क्या कहते हैं इंस्पेक्टर कसया !

इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक कसया ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गैंग लीडर सत्येन्द्र यादव द्वारा अपने गैंग के सदस्यो के साथ 07.02.2023 को डीसीएम सं0 UP52F7108, में कुल बारह गोवंशी पशुओं की तस्करी करते हुये बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना कसया पर मु0अ0सं0 0114/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसमें वाद विवेचना आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। तथा गैंग लीडर संतोष यादव द्वारा अपने गैंग के सदस्यो के साथ 02.04.2024 को पीकअप सं0 UP42BT9472, में कुल पांच गोवंशी पशुओं की तस्करी करते हुये बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना कसया पर मु0अ0सं0 0202/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कसया जनपद कुशीनगर पंजीकृत हुआ था जिसमें वाद विवेचना आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक ,भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं गाय, साड, बैल की तस्करी करते है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित करता है जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर पर सत्येन्द्र यादव व उसके गैंग के विरूद्ध मु0अ0सं0 0337/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट व संतोष यादव व उसके गैंग के विरूद्ध मु0अ0सं0 0338/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking