News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं व रसोईयो को किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2022  |  6:09 PM

482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं व रसोईयो को किया गया सम्मानित
  • महिलाये समाज की हैं केंद्र बिंदु -साहिल

कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हाटा बिकास खण्ड के ग्राम भठही बाबू में युवा विकास दल के तत्वावधान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पर गांव में कार्यरत शिक्षिकाओं व रसोईयों को सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साहिल अहमद ने कहा कि महिलाएं समाज की केंद्र बिंदु हैं। इनको सशक्त बनाकर हम अपने घर की महिलाओ को सशक्त करें तभी ब हमारा सम्पूर्ण समाज भी सशक्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज यादव ने किया। कार्यक्रम को रमेश जायसवाल, खालिद सिद्दीकी, डॉ0 हरिओम मिश्र ने भी संबोधित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिक्षिका शैलवी वर्मा एवं प्रियंका यादव व रसोईयां सुभद्रा देवी, संझारी देवी, चंद्रावती देवी, रूपा देवी, आशा देवी, रमावती देवी व शमसीरा शामिल रही।

कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार व आभार हरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू, हैदर वसीम अनिल तिवारी, राजू कुमार, पेशकार गोंड़, निकेश गोस्वामी, फिरोज अहमद, भगवती प्रसाद, राम प्रसाद, बलिस्टर भारती, अलाउदीन, राज किशोर सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking