कसया/कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को कसया के शहनाई मैरिज हाल में आयोजित हुई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता को जोर देने तथा पत्रकारों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि पीपीए के प्रदेश संयोजक जेपी गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का गठन संघर्षों की देन है। पीपीए मानवता की रक्षा और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। गोरखपुर महामंत्री जेपी कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों में समाहित है। तहसील अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला ने पत्रकारों से संगठन के हित में कार्य करने की अपील की। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर जिले में पीपीए अन्य संगठनों की अपेक्षा नए तेवर में दिखाई देगी। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी तहसीलों में पीपीए का गठन मजबूती के साथ किया जाएगा। संचालन वीरेश राय ने किया। आभार तहसील अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने जताया।
इस दौरान गिरीश पांडेय, शैलेश सिंह, अनिल तिवारी, विजय तिवारी, ऋषि कांत मिश्र, खुर्शीद आलम, बैरिस्टर तिवारी, अब्दुल मजीद, अभय गोविंदराव, संदीप सिंह, मोहम्मद असलम, अजय तिवारी, उमर फारूक, दिनेश ओझा, वीरेंद्र यादव, दिनेश जायसवाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…